
APSC Forest Ranger Bharti 2025: अगर आप असम राज्य के स्थायी निवासी हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो आपके लिए एक सुनहरा मौका आया है। असम लोक सेवा आयोग (APSC) ने पर्यावरण और वन विभाग के अंतर्गत फॉरेस्ट रेंजर के 50 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस लेख में हम आपको APSC Forest Ranger Recruitment 2025 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां देंगे – जैसे पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, वैकल्पिक विषय, शारीरिक मानदंड, और महत्वपूर्ण तिथियां।
🔍 APSC Forest Ranger Recruitment 2025 – Overview
विवरण | जानकारी |
भर्ती बोर्ड | असम लोक सेवा आयोग (APSC) |
विभाग का नाम | पर्यावरण और वन विभाग, असम सरकार |
पद का नाम | फॉरेस्ट रेंजर |
कुल पद | 50 |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
विज्ञापन संख्या | 22/2025 |
आवेदन शुरू | 21 जून 2025 |
अंतिम तिथि | 20 जुलाई 2025 |
आधिकारिक वेबसाइट | https://apsc.nic.in |
📢 APSC Forest Ranger Vacancy 2025 – पद विवरण
श्रेणी | कुल पद | महिलाओं के लिए आरक्षित |
अनारक्षित (UR) | 44 | 13 |
अनुसूचित जाति (SC) | 2 | 0 |
अनुसूचित जनजाति (P) | 2 | 0 |
अनुसूचित जनजाति (H) | 2 | 0 |
OBC/MOBC | 0 | 0 |
PwBD | Nil | – |
कुल | 50 | 13 |
🎓 शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)
APSC Forest Ranger Bharti 2025 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास निम्न में से किसी एक विषय में स्नातक डिग्री होनी चाहिए:
- कृषि (Agriculture)
- वनस्पति विज्ञान (Botany)
- रसायन विज्ञान (Chemistry)
- कंप्यूटर साइंस / एप्लिकेशन
- पर्यावरण विज्ञान (Environmental Science)
- भूविज्ञान (Geology)
- गणित / सांख्यिकी
- भौतिकी (Physics)
- पशु चिकित्सा विज्ञान (Veterinary Science)
- प्रौद्योगिकी की शाखाएं (Engineering – Civil, Electrical, Mechanical, etc.)
- वानिकी (Forestry)
- जूलॉजी (Zoology)
- बागवानी (Horticulture)
📅 आयु सीमा (Age Limit)
- न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
- अधिकतम आयु: 38 वर्ष (01 जनवरी 2025 को)
- आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट प्राप्त होगी।
📐 शारीरिक मापदंड (Physical Standards)
लिंग | ऊंचाई (सेमी) | छाती (सेमी) | छाती का फुलाव |
पुरुष | 163 | 79 | 5 सेमी |
महिला | 150 | 74 | 5 सेमी |
📑 चयन प्रक्रिया (Selection Process)
APSC Forest Ranger Bharti की चयन प्रक्रिया चार चरणों में होगी:
- लिखित परीक्षा (600 अंक):
- अंग्रेज़ी (English) – 100 अंक
- सामान्य ज्ञान (General Knowledge) – 100 अंक
- वैकल्पिक विषय 1 – 200 अंक
- वैकल्पिक विषय 2 – 200 अंक
- वॉकिंग टेस्ट:
- पुरुष: 25 किमी – 4 घंटे
- महिला: 16 किमी – 4 घंटे
- मेडिकल परीक्षा:
- शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य की जांच
- साक्षात्कार (Interview):
- कुल 75 अंक
📘 वैकल्पिक विषयों की सूची (Optional Subjects)
उम्मीदवार नीचे दिए गए 14 विषयों में से कोई भी दो चुन सकते हैं:
- Agriculture
- Botany
- Chemistry
- Computer Applications / Science
- Engineering (Agri / Civil / Mech / Elec / Comp / Chem / Electronics)
- Environmental Science
- Forestry
- Geology
- Horticulture
- Mathematics
- Physics
- Statistics
- Veterinary Science
- Zoology
📎 जरूरी दस्तावेज़ (Required Documents)
ऑनलाइन आवेदन के समय निम्नलिखित दस्तावेज़ स्कैन करके अपलोड करें:
- पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर
- 10वीं की मार्कशीट
- स्नातक की डिग्री / डिप्लोमा सर्टिफिकेट
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- रोजगार कार्यालय पंजीकरण प्रमाण पत्र या PRC
- NOC (यदि कार्यरत हैं)
- Form-A (Small Family Norms Declaration)
- पहचान पत्र (ID Proof)
📝 कैसे करें आवेदन? (How to Apply Online)
APSC Forest Ranger Recruitment 2025 Online Apply के लिए निम्न स्टेप्स को फॉलो करें:
- ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं – https://apscrecruitment.in
- “Register” पर क्लिक करके नया रजिस्ट्रेशन करें
- लॉगिन क्रेडेंशियल्स के साथ लॉगिन करें
- Forest Ranger पद के लिए Online Form भरें
- आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें
- आवेदन जमा करके उसका प्रिंट निकालें
💰 सेवा बंधन और प्रशिक्षण
- चयनित उम्मीदवारों को 18 माह का फॉरेस्ट्री प्रशिक्षण प्राप्त करना होगा
- प्रशिक्षण के लिए ₹6 लाख का बॉन्ड और ₹6000 की जमानत राशि देनी होगी
- प्रशिक्षण के दौरान वेतन और सरकारी भत्ते मिलेंगे