
श्रमिक कार्ड स्कॉलरशिप योजना 2025: अब छात्रों को मिलेंगे ₹35,000 तक, जानिए आवेदन प्रक्रिया
Shramik card scholarship: राजस्थान सरकार द्वारा चलाई जा रही श्रमिक कार्ड छात्रवृत्ति योजना (Shramik Card Scholarship) का उद्देश्य श्रमिक वर्ग के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत कक्षा 6वीं से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) तक के विद्यार्थियों को सालाना ₹4,000 से ₹35,000 तक की स्कॉलरशिप दी जाती है।
अगर आपके माता-पिता पंजीकृत श्रमिक हैं.
और आप रेगुलर पढ़ाई कर रहे हैं, तो आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। यह स्कॉलरशिप सीधे छात्रों के बैंक अकाउंट में भेजी जाती है ताकि पढ़ाई के दौरान उन्हें किसी तरह की आर्थिक परेशानी न हो।
Shramik card scholarship योजना का उद्देश्य
- इस योजना की शुरुआत का मुख्य उद्देश्य, निर्माण श्रमिकों के बच्चों को अच्छी शिक्षा प्राप्त करने में आर्थिक सहारा दिया जा सके। कई बार मजदूर परिवारों की आय इतनी सीमित होती है, कि बच्चे उच्च शिक्षा हासिल नहीं कर पाते। इस वजह से श्रमिक कल्याण बोर्ड ने यह योजना शुरू की है। जिससे बच्चों को स्कूल, कॉलेज या प्रोफेशनल कोर्सेस के लिए स्कॉलरशिप मिल सके।
- योजना का नाम: श्रमिक कार्ड छात्रवृत्ति योजना। (Construction Worker Education & Skill Development Scheme)
- लागू राज्य : केवल राजस्थान – अन्य राज्यों के छात्र इसमें आवेदन नहीं कर सकते।
किसे मिलेगा श्रमिक कार्ड स्कॉलरशिप योजना का लाभ?
इस योजना का लाभ वे छात्र ले सकते हैं:
- जिनके माता-पिता पंजीकृत निर्माण श्रमिक हैं और श्रम विभाग में उनका श्रमिक कार्ड बना हुआ है।
- छात्र राजस्थान राज्य के स्थायी निवासी हों।
- छात्र रेगुलर पढ़ाई कर रहे हों (प्राइवेट कोर्स या डिस्टेंस एजुकेशन के लिए यह योजना लागू नहीं है)।
- सभी छात्रों के पास पिछली कक्षा की अंकसूची (मार्कशीट) होनी जरूरी है।
- मेधावी छात्रों के लिए 75% या उससे अधिक अंक होने पर अतिरिक्त लाभ दिया जाता है।
यह भी पढे 👇👇
indian air force agniveer apply online
indian air force agniveer apply online: नमस्कार दोस्तों! स्वागत है आपका अगर आपका सपना है आसमान की ऊँचाइयों को छूना, देश की रक्षा करना और भारतीय वायुसेना…
IB Security Assistant Bharti 2025: 10वीं पास ke liye 4987 पद, ₹69,100 तक Salary – Online Apply ka mauka na chhodiye!
देश सेवा का सुनहरा मौका – इंटेलिजेंस ब्यूरो में नौकरी करें! अगर आप एक सरकारी नौकरी की तलाश में हैं जो न केवल प्रतिष्ठित हो बल्कि देश…
Honda Company Vacancy | You May know full information
Honda Company Vacancy- Honda कंपनी आईटीआई पास छात्रो के लिए भारी मात्रा में भर्ती के लिए कैम्पस लगाने जा रहा है, तो कैम्पस की पूरी जानकारी के…
श्रमिक कार्ड स्कॉलरशिप में कितनी मिलती है छात्रवृत्ति?
सरकार ने स्कॉलरशिप की राशि कक्षा और कोर्स के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की है। नीचे टेबल में इसका विवरण दिया गया है:
कक्षा / कोर्स | सामान्य छात्र की राशि | विशेष योग्यताधारी छात्र की राशि |
---|---|---|
कक्षा 6 से 8 | ₹8,000 | ₹9,000 |
कक्षा 9 से 12 | ₹9,000 | ₹10,000 |
आईटीआई (ITI) | ₹9,000 | ₹10,000 |
डिप्लोमा कोर्स | ₹10,000 | ₹11,000 |
सामान्य स्नातक (B.A, B.Sc etc) | ₹13,000 | ₹15,000 |
प्रोफेशनल स्नातक (B.Tech, B.Ed) | ₹18,000 – ₹20,000 | — |
सामान्य स्नातकोत्तर (M.A etc) | ₹15,000 | ₹17,000 |
प्रोफेशनल PG (MBA, M.Tech) | ₹23,000 | ₹25,000 |
How to Apply Shramik card scholarship
इस योजना के लिए आवेदन करते समय आपको नीचे दिए गए दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी:
- माता-पिता का श्रमिक कार्ड
- छात्र का आधार कार्ड
- बैंक पासबुक (जिसमें छात्र का नाम हो)
- पिछली कक्षा की अंकसूची
- जन्म प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- पहचान पत्र (ID Proof)
- मोबाइल नंबर (जिस पर OTP आए)
- सिग्नेचर
- अगर छात्र डिप्लोमा या डिग्री कर रहा है, तो उसका कोर्स सर्टिफिकेट
Shramik Card Scholarship Full Process
- सबसे पहले https://sso.rajasthan.gov.in वेबसाइट पर लॉगिन करें।
- अगर आपके पास SSO ID नहीं है तो रजिस्ट्रेशन करें।
- लॉगिन करने के बाद LDMS (Labour Department Management System) एप्लीकेशन चुनें।
- “निर्माण श्रमिक शिक्षा एवं कौशल विकास योजना” वाले विकल्प पर क्लिक करें।
- ऑनलाइन फॉर्म खुल जाएगा जिसमें आपको अपनी शैक्षणिक जानकारी, व्यक्तिगत जानकारी और बैंक डिटेल भरनी होगी।
- सभी जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
- सभी जानकारी भरने के बाद फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
महत्वपूर्ण बातें जो ध्यान में रखें
- आवेदन करने से पहले यह जरूर सुनिश्चित करें कि आपके माता-पिता श्रमिक विभाग में पंजीकृत श्रमिक हैं।
- आवेदन करने की आखिरी तारीख का ध्यान रखें – हर साल समय बदल सकता है।
- सभी दस्तावेज स्पष्ट रूप से स्कैन किए गए हों, वरना आवेदन रिजेक्ट हो सकता है।
- किसी प्रकार की गलती से बचने के लिए आवेदन सबमिट करने से पहले पूरी जानकारी की पुष्टि करें।